फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Four girls drowned in a water-filled pit in Begusarai; one teenager died, three survived

Bihar News: बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबीं चार लड़कियां; एक किशोरी की मौत, तीन की जान बची

Mon, 15 Jul 2024 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

Begusarai News: परिहार थाना प्रभारी ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान एक लड़की की मौत हो गई है। चार लड़कियां मिलकर पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए गईं थी, जिनमें से तीन लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Four girls drowned in a water-filled pit in Begusarai; one teenager died, three survived
अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान चार लड़कियां डूब गईं। उनमें से तीन लड़कियों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी भरे गड्ढे से निकाल कर उनकी जान बचाई। जबकि एक लड़की की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा स्थित सांखू गिदार चौड़ बहियार के पास की है। मृत लड़की की पहचान सांखू गांव के वार्ड नंबर-2 निवासी ज्ञानचंद तांती की राधा कुमारी (16) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि आज राधा कुमारी घर से चार लड़कियों के साथ चौड़ बहियार में पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण चारों लड़कियां डूबने लगीं। वहीं, स्थानीय लोग चारों लड़कियों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूद गए। इसके बाद तीन लड़कियों को किसी तरह पानी से निकाल कर उनकी जान बचा ली। जबकि राधा कुमारी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद परिहारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिहार थाना प्रभारी ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान एक लड़की की मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि चार लड़कियां मिलकर पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए गईं थी। उनमें से तीन लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। जबकि राधा कुमारी को बचा नहीं सके और उसकी डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed