{"_id":"671bb353ce727a1a700cb0d1","slug":"bihar-news-forest-department-raided-illegal-saw-mill-in-munger-seized-huge-amount-of-wood-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; अवैध आरा मिल पर छापा, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; अवैध आरा मिल पर छापा, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त
Fri, 25 Oct 2024 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:33 PM IST
सार
Munger News: वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि जांच के दौरान ब्रह्मदेव वर्मा के घर के परिसर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पाई गई, जो बिना लाइसेंस के चल रही थी। टीम ने मौके पर ही आरा मशीन को उखाड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
वन विभाग की कार्रवाई में दर्ज की गई अवैध लकड़ी और मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में वन विभाग के हवेली खड़गपुर रेंज की टीम ने गुरुवार को खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन और बीपीआरओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अवैध आरा मिल पर बड़ी कार्रवाई की। खड़गपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर वन विभाग की टीम ने खड़गपुर में मनी नदी के पास स्थित इस अवैध आरा मिल को पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन
वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ब्रह्मदेव वर्मा के घर के परिसर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पाई गई, जो बिना लाइसेंस के चल रही थी। टीम ने मौके पर ही आरा मशीन को उखाड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान भारी मात्रा में महुआ चकोर, महुआ चीराव सहित अन्य जंगली लकड़ी भी बरामद की गई है। इसके साथ ही 24 इंच का बैंड शॉ, ट्रॉली, हाथ मशीन और जनरेटर भी जब्त किए गए। बरामद लकड़ी का आकड़ा निकाला जा रहा है और जब्ती सूची तैयार की जा रही है। वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान खड़गपुर थाना पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और जवान भी मौके पर मौजूद थे, जिससे अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन