फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Farmer died due to heat stroke in Begusarai, lost his life while working in field

Bihar News: बेगूसराय में लू लगने से किसान की मौत, खेत में काम करते वक्त गई जान

Wed, 12 Jun 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jun 2024 08:31 PM IST
सार

Begusarai News: परिजनों ने बताया कि बेगूसराय में लगातार गर्मी का प्रकोप है और इस भीषण गर्मी के कारण खेत पर काम करने के दौरान ही लू लग गई थी। लू लगने के कारण ही रामनरेश महतो की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Farmer died due to heat stroke in Begusarai, lost his life while working in field
लू लगने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में लू लगने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला बखरी थाना क्षेत्र के मलकुआ गांव का है। मृतक किसान की पहचान मलकुआ गांव निवासी रामनरेश महतो के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार को अत्यधिक गर्मी रहने के कारण रामनरेश महतो खेत पर पानी पटाने के लिए गए थे। पानी पटाने के दौरान ही अत्यधिक गर्मी रहने के कारण वह बेहोश होकर गिर गए। उसके बाद परिजनों ने उन्हें वहां से उठाकर इलाज के लिए गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि बेगूसराय में लगातार गर्मी का प्रकोप है और इस भीषण गर्मी के कारण खेत पर काम करने के दौरान ही लू लग गई थी। लू लगने के कारण ही रामनरेश महतो की मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी लू लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। लगातार प्रचंड गर्मी के कारण लोगों की मौत होने के मामले देखने को मिल रहे हैं। बेगूसराय में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed