फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: farmer amirak yadav murdered sharp weapon chandradeep habunagar in jamui news

बिहार: जमुई में खेत की निगरानी करने गए किसान की हत्या, दोनों पैरों पर मिले गहरे जख्म के निशान

Tue, 06 Oct 2026 03:33 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

जमुई के हाबुनगर गांव में खेत की निगरानी करने गए करीब 50 वर्षीय किसान अमीरक यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों पैरों पर गहरे जख्म मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू की।

 

विज्ञापन
Bihar News: farmer amirak yadav murdered sharp weapon chandradeep habunagar in jamui news
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबुनगर गांव में सोमवार शाम खेत की निगरानी करने गए करीब 50 वर्षीय किसान अमीरक यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमीरक यादव सोमवार शाम करीब छह बजे घर से खेत देखने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के दोनों पैरों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पढे़ं: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी विवाद या पुरानी रंजिश को हत्या का संभावित कारण बताया है। पुलिस इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed