फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Family absconded after throwing newborn baby girl in Begusarai, police engaged in investigation

Bihar News: बेगूसराय में शर्मसार हुई मानवता! नवजात बच्ची को फेंककर फरार हुए परिजन, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Jul 2024 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

Begusarai News: चौकीदार रिंकू पासवान ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास एक नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली। जहां लोगों की भीड़ जमा थी। अभी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय लेकर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Family absconded after throwing newborn baby girl in Begusarai, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है, जहां एक दिन की नवजात बच्ची को सरेआम फेंक कर परिजन लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई पर जुट गई। इस घटना को लेकर जहां लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं, वहीं वे अज्ञात मां-बाप को कोसने से भी नहीं चूक रहे हैं। पूरी घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक की है।

विज्ञापन


घटना को लेकर चौकीदार रिंकू पासवान ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास एक नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली। जहां लोगों की भीड़ जमा थी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि लगता है कि जन्म के वक्त बच्ची मरी हुई थी, जिसके बाद उसे फेंक दिया गया। बच्ची किसके द्वारा फेंकी गई और किसकी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed