फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : eou raids 24 locations linked to zila parishad chairperson dulari devi in jamui news

Bihar News: दुलारी देवी और गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर ईओयू की बड़ी रेड, मचा हड़कंप

Tue, 28 Jul 2026 05:26 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 05:26 PM IST
सार

बिहार के जमुई और शेखपुरा में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और सहयोगियों से जुड़े कुल 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम संपत्ति, बैंकिंग गतिविधियों, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : eou raids 24 locations linked to zila parishad chairperson dulari devi in jamui news
जिला परिषद अध्यक्ष से जुड़े 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। जमुई और शेखपुरा में कुल 24 स्थानों पर चल रही इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ईओयू की टीम संपत्ति, बैंकिंग गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

24 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, ईओयू की टीम ने मंगलवार सुबह जमुई जिले के 23 और शेखपुरा जिले के एक स्थान सहित कुल 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने संबंधित परिसरों को घेर लिया और दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों तथा अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

इन ठिकानों पर चल रही है जांच

छापेमारी जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के आवास के अलावा उनके पति गुड्डू यादव के ननिहाल खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में भी की जा रही है। इसके अलावा सिकंदरा स्थित पैतृक गांव में प्रवीण मिश्रा, मिचु मियां, उप प्रमुख नैयर खान, सोनू यादव, प्रमोद यादव, अनीश यादव और खेवसर गांव निवासी छोटू यादव सहित कई लोगों के ठिकाने भी जांच के दायरे में हैं। वहीं, शेखपुरा जिले के एकरामा गांव निवासी अनुज यादव के यहां भी ईओयू की टीम पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल

जांच एजेंसियां संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, निवेश, बैंकिंग गतिविधियां और अन्य वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही हैं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दुलारी देवी का राजनीतिक सफर

दुलारी देवी वर्ष 2011 में पहली बार जिला परिषद सदस्य चुनी गई थीं। वर्ष 2016 में क्षेत्र आरक्षित होने के बाद उन्होंने दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे 24 से अधिक मामलों में नामजद रहे हैं। हालांकि, कई मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है या वे बरी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed