{"_id":"66f3ef7e342e4809eb00317a","slug":"bihar-news-elderly-man-beaten-up-for-entering-temple-tension-rises-in-sheikhpura-due-to-incident-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मंदिर में घुसने पर बुजुर्ग की पिटाई, घटना से शेखपुरा में बढ़ा तनाव; जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मंदिर में घुसने पर बुजुर्ग की पिटाई, घटना से शेखपुरा में बढ़ा तनाव; जानें क्या है मामला
Wed, 25 Sep 2024 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:40 PM IST
सार
Sheikhpura News: थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हैं। मामला गांव के एक मजदूर की मौत से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुरा में मंदिर में प्रवेश करने पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है। यह घटना बाऊघाट थानाक्षेत्र के कोयला गांव में घटित हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायलों में बलिराम राम, पत्नी मीना देवी और बेटा सिकंदर राम शामिल हैं। जबकि गांव के ही सुरेश महतो, राजीव महतो, धीरज महतो और मनोज महतो पर जाति सूचक शब्द बोलकर गाली देने तथा लोहे की रॉड और लाठी से मारपीट करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हैं। मामला गांव के एक मजदूर की मौत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीने पहले धान की मोरी उखाड़ने के दौरान बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई थी। इसे लेकर गांव में पंचायत बैठाई गई थी।
विज्ञापन
तब उस पंचायत में घायल बलिराम राम के ऊपर भी 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जो राशि मृतक मजदूर की विधवा को दी जानी थी। दरअसल, बलिराम राम ने ही बिजली का टोका फंसाया था, इसलिए उसके ऊपर जुर्माना हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।