{"_id":"67b96f5a572a5eddc8026724","slug":"bihar-news-criminals-shot-died-murder-case-begusarai-bihar-police-investigation-munger-news-c-1-1-noi1247-2654385-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया घायल, इलाके में दहशत; अवैध खनन माफिया पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया घायल, इलाके में दहशत; अवैध खनन माफिया पर शक
Sat, 22 Feb 2025 02:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:43 PM IST
सार
Begusarai News: पुलिस ने बताया कि उन्हें पहले सिर्फ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घायल युवक से पूछताछ करने अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। ताजा घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के गोसाईं टोल के पास की है, जहां अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घायल ट्रैक्टर चालक का इलाज जारी
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से घायल युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड-5 निवासी विशो यादव के 24 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। ज्योतिष ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। घटना के वक्त वह पैदल जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अवैध खनन माफिया के शामिल होने की आशंका
जानकारी के अनुसार, इस वारदात में अवैध खनन माफिया का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक ज्योतिष कुमार ने भी इस संबंध में संकेत दिया है। अवैध खनन को लेकर जिले में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें विरोध करने वालों को अपराधियों ने निशाना बनाया है।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले सिर्फ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मटिहानी थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
लोगों ने की सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन माफिया और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।