फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Body of woman who went missing a day ago in Khagaria found in corn field murder suspected

Bihar News: खगड़िया में एक दिन पहले लापता हुई महिला की मकई के खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 09 May 2024 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 May 2024 04:32 PM IST
सार

एक दिन पहले लापता हुई महिला की मकई के खेत में लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News Body of woman who went missing a day ago in Khagaria found in corn field murder suspected
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में स्थित बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना में एक महिला की लाश मकई खेत के मिट्टी में दबी मिली है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान मुरासी गांव निवासी मुरल मंडल की 24 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया है कि महिला एक दिन पहले बुधवार को लापता हो गई थी। इस संदर्भ में उसके मायके वालों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में की गई थी। पुलिस की माने तो घटना के बाद मृतक महिला के ससुराल से सभी लोग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


मृतक महिला के मायके वालों के अनुसार, बीते वर्ष फरवरी 2023 में महिला ने प्रेम विवाह किया था, जिसकी शादी बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी बेचो सदा के पुत्र दुर्लब सदा से हुई थी। घटना के संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला को छह महीने का एक पुत्र है। शव को बरामद कर लिया गया है। महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही पुलिस प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed