{"_id":"671e4fb9e2f128060a096001","slug":"bihar-news-body-of-missing-minor-girl-found-in-a-well-in-munger-was-missing-for-two-days-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में लापता नाबालिग लड़की का शव कुंए से मिला, दो दिन से थी लापता; सामने आया यह सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में लापता नाबालिग लड़की का शव कुंए से मिला, दो दिन से थी लापता; सामने आया यह सच
Sun, 27 Oct 2024 08:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 08:05 PM IST
सार
Munger News: धरहरा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के धरहरा थानाक्षेत्र के औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल इलाके में रविवार को एक नाबालिग लड़की का शव कुंए से बरामद किया गया। घास काटने गए लोगों ने सबसे पहले लड़की का शव कुंए में देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका की पहचान शैलेंद्र यादव की 17 वर्षीय बेटी करीना कुमारी के रूप में हुई है, जो 25 अक्तूबर की सुबह से लापता थी।
विज्ञापन
बड़े भाई ने खाना बनाने को लेकर डांटा था
जानकारी के मुताबिक, करीना 25 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे से गायब थी। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो अगले दिन उन्होंने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीना के पिता शैलेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घर में खाना बनाने के दौरान उसकी मां की मदद न करने पर बड़े भाई विपुल ने उसे डांटा था। भाई ने करीना से कहा था कि वह बड़ी हो रही है और उसे खाना बनाना सीखना चाहिए, अन्यथा शादी के बाद ससुराल में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस मामूली बात से आहत होकर करीना ने घर से भागने का फैसला किया।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिवार के लोग शोक में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। करीना की अचानक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
आत्महत्या की आशंका
परिजनों और पुलिस की जांच के अनुसार, माना जा रहा है कि गुस्से और आहत मन से करीना ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
धरहरा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस घटना को लेकर यूडी केस (अप्राकृतिक मृत्यु का मामला) दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है, ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।