{"_id":"66f91ba598e5f90cdc0d75d2","slug":"bihar-news-body-of-a-home-guard-s-son-found-in-munger-murder-suspected-family-members-blocked-road-in-anger-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में होमगार्ड के बेटे का शव बरामद, मौके से रोटी, मुर्गा और प्लास्टिक ग्लास मिले; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में होमगार्ड के बेटे का शव बरामद, मौके से रोटी, मुर्गा और प्लास्टिक ग्लास मिले; हत्या की आशंका
Sun, 29 Sep 2024 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:49 PM IST
सार
Munger News: कासिम बाजार थाना प्रभारी रूबिकांत कश्यप ने बताया कि परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक नवनिर्मित मकान से कुछ चीजें मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां रात में पार्टी हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के हसनगंज स्थित एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज के पास होमगार्ड के बेटे का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और तुरंत परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान कासिम बाजार थानाक्षेत्र के हेरु दियारा शिवनगर निवासी अरुण यादव के बेटे सम्राट कुमार उर्फ राजा यादव (23) के रूप में हुई है। इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुंगेर-हेरुदियार मुख्य मार्ग को शिबवनगर के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता अरुण यादव ने आरोप लगाया कि सम्राट की हत्या गांव के ही कुछ लोगों द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे और गांव के दिवंगत सहदेव यादव के बेटे दिलीप यादव और भूसा यादव के बीच जमीन के विवाद के चलते यह घटना हुई है। अरुण यादव ने कहा कि उनके बेटे को दिलीप और भूसा यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी, जब वह गांव में एक पुल की सफाई के दौरान मौके पर गया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कासिम बाजार थाना प्रभारी रूबिकांत कश्यप ने बताया कि परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक नवनिर्मित मकान से रोटी, मुर्गा और प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां रात में पार्टी हुई थी। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।
मृतक के पिता अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को दिलीप यादव, भूसा यादव और पुलिस की मिलीभगत से खिला-पिलाकर हत्या कर दी गई और शव को आईटीआई कॉलेज के पास फेंक दिया गया। परिजनों का कहना है कि यह हत्या किसी साजिश के तहत की गई है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संदिग्ध पहलुओं की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।