फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bloody conflict between two parties in Begusarai, 4 people of same family seriously injured

Bihar: बेगूसराय में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल; मामला हैरान करने वाला

Mon, 11 Mar 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

Begusarai News: पीड़ित पक्ष ने बताया कि बीती रात पार्किंग के विवाद को लेकर राहुल मलिक, कुंदन मलिक और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर विशाल मलिक और उसके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि ये लोग आए दिन शराब के नशे में मोहल्ले में बवाल करते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Bloody conflict between two parties in Begusarai, 4 people of same family seriously injured
अस्पताल में घायलों का इलाज कराने पहुंचा पीड़ित पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिजन टोला की है। घायलों की पहचान हरिजन टोला निवासी राजेश मलिक, पप्पू मलिक, विशाल कुमार और बादल कुमार सहित उसके परिवार के अन्य लोगों के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बताया कि बीती रात पार्किंग के विवाद को लेकर राहुल मलिक, कुंदन मलिक और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर विशाल मलिक और उसके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि धीरज मलिक, कुंदन मलिक और उसका परिवार शराब-गांजे का सेवन और बिक्री करता है। ये लोग आए दिन शराब के नशे में मोहल्ले में बवाल करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, घायल विशाल कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई ने बीती रात अपनी साइकिल सामने खाली जमीन में लगाई थी। उसी वक्त कुंदन मलिक वहां पहुंच गया और अपनी बाइक को साइकिल के नजदीक लगा दिया। जब उसके भाई ने साइकिल निकालने की कोशिश की तो कुंदन मलिक ने गाली-गलौज की। विशाल ने आगे बताया कि जब इस बात को लेकर मैं शिकायत करने पहुंचा तो कुंदन मालिक और धीरज मलिक ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और कान काट दिया। बाद में घर में घुसकर मेरे पिता सहित घर के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में लिखित मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सभी पीड़ित नगर निगम में दिहाड़ी मजदूर के रूप में सफाई कर्मी का काम कर जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed