फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: BJP workers showed black flags to Giriraj Singh's convoy in Begusarai; chaos ensued

Bihar News: गिरिराज सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही दिखाए काले झंडे; कहा- बेगूसराय में सिर्फ ढोंग रचा जा रहा

Sun, 10 Mar 2024 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

Begusarai News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज रविवार को बछवाड़ा इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखाकर जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: BJP workers showed black flags to Giriraj Singh's convoy in Begusarai; chaos ensued
गिरिराज सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को एक बार फिर अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपने समर्थकों के साथ बछवाड़ा में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखा कर उनके काफिले को रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘गिरिराज सिंह वापस जाओ’ के नारे लगाए। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह पूरा मामला बछवाड़ा क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि राजनीति में यह सब चलते रहता है। वहीं, इस विरोध की कई तस्वीरें सामने आईं हैं।
विज्ञापन




यह पूरा मामला बछवाड़ा प्रखंड के रानी तीन पंचायत का है। जहां आज रविवार को गिरिराज सिंह का उस वक्त विरोध हुआ जब वह बछवाड़ा प्रखंड के लोहिया मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। कई योजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों किया जाना था। उसी वक्त रानी तीन के समक्ष काफी संख्या में लोग जमा हो गए। फिर ‘गिरिराज सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि विरोध करने वाले लोगों के हाथों में भी भाजपा के ही झंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विकास का कोई काम नहीं, सिर्फ ढोंग रचा जा रहा'
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रानी तीन निवासी विनोद राय ने बताया कि गिरिराज सिंह द्वारा बेगूसराय में सिर्फ ढोंग रचा जा रहा है। और यहां विकास के कोई भी काम नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह द्वारा गोविंदपुर तीन पंचायत को गोद लिया गया था, लेकिन वहां आज तक एक चापा नल भी संसद के द्वारा नहीं दिया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। उसके बाद ही गिरिराज सिंह का काफिला वहां से निकल सका।


'राजनीति में यह सब चलते रहता है'
वहीं, लोहिया मैदान में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि मेरा विरोध जितना करना है करो। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने हर एक आवाम के लिए विकास का ही काम किया है। नरेंद्र मोदी का विरोध करने से विकास की गति भी रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब चलते रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed