फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar news : BDO attacked suryagadha lakhisarai bihar police arrested accused

Bihar : बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को खदेड़कर किया गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 11:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Aug 2025 11:47 PM IST
सार

Bihar : प्रखंड कार्यालय पर अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग शोरगुल कर रहे थे। फिर किसी ने कहा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो बदमाश पीट रहे हैं। कोई पुलिस को कॉल करने लगा। देखते ही देखते लोग वहां जमा हो गए।  

विज्ञापन
Bihar news : BDO attacked suryagadha lakhisarai bihar police arrested accused
घायल बीडीओ से जानकारी लेते स्थानीय कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बिहार में बदमाशों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी परहमला किया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय की है, जहां बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप पर दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामला प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर शुरू हुआ था। लोगों ने बताया कि मानो गांव के दो युवक प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। दोनों युवक पहले एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर उलझ गए। इस बीच जब बीडीओ ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तब दोनों कर्मचारी को छोड़कर बीडीओ से उलझ पड़े। देखते-ही-देखते दोनों ने बीडीओ के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और फिर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में बीडीओ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों की मदद से किसी तरह बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया। जानकारी मिलते ही एडीएम सुधांशु शेखर और एसडीएम प्रभाकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बीडीओ से अस्पताल में मिलकर उनका हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रखंड कार्यालय में प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यों को लेकर अक्सर दबाव और विवाद की स्थिति बनती रहती है। इस घटना से सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed