फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Army jawan drowned while bathing in Ganga river in Begusarai SDRF team engaged in search

Bihar News: बेगूसराय में गंगा नदी में नहाने गया सेना का जवान डूबा, SDRF टीम तलाशने में जुटी

Mon, 26 Aug 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में नहाने के दौरान भारतीय थल सेना का जवान गंगा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम सोनू कुमार की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Bihar News Army jawan drowned while bathing in Ganga river in Begusarai SDRF team engaged in search
गंगा नदी में डूबा आर्मी जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में गंगा स्नान करने के दौरान एक आर्मी का जवान डूब गया, जिसका खोजबीन एसडीआरएफ टीम द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की घटना स्थल पर काफी भीड़ लग गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के लभरचक स्थित गंगा नदी की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के लभरचक वार्ड नंबर 18 के रहने वाले शैलेश सिंह का पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा है कि सोनू कुमार छुट्टी पर अपने घर आया था। आज वह गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट पर गया था। गंगा स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। 
विज्ञापन


डूबते लोगों ने देखा और बचाने का लगातार भरसक प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव की खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार आर्मी का जवान था। इस घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि गंगा स्नान करने के दौरान आर्मी के जवान की डूबने की सूचना मिली है। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया है खोजबीन के लिए। सोनू कुमार घर का इकलौता चिराग था। फिलहाल, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed