फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: AAP workers protested against BJP leader Giriraj Singh in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में AAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, जानें मामला

Wed, 04 Sep 2024 09:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Sep 2024 09:14 PM IST
सार

Begusarai AAP Protest: आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम किया जाता है। बेगूसराय की जनता के भलाई के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नहीं आते हैं। बल्कि बस हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए वह बेगूसराय आते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: AAP workers protested against BJP leader Giriraj Singh in Begusarai
भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला जलाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्सन किया। यह पुतला दहन कार्यक्रम बेगूसराय के डीएम ऑफिस स्थित कैंटीन चौक पर किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहजादुज्जमा उर्फ सैफी को झूठे मुकदमे में फंसाकर उसे जेल भेजने का काम किया गया। इसी के विरोध में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब बलिया अनुमंडल में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया था। उस जनता दरबार में अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर शहजादुज्जमा उर्फ सैफी अपनी मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने के लिए गए थे। उस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उनके समर्थकों द्वारा शहजादुज्जमा उर्फ सैफी के साथ जमकर मारपीट की गई। फिर झूठे मुकदमे में फंसाकर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने साफ तौर से कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम किया जाता है। बेगूसराय की जनता के भलाई के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नहीं आते हैं। बल्कि बस हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए वह बेगूसराय आते हैं। इन सब बातों को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


गौरतलब है कि शहजादुज्जमा उर्फ सैफी वर्तमान में बलिया नगर परिषद के वार्ड-25 के वार्ड पार्षद हैं। शहजादुज्जमा उर्फ सैफी आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के मामले में शहजादुज्जमा उर्फ सैफी को न्यायालय द्वारा जमानत भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed