{"_id":"66fc0081c7ccee11ec0f448f","slug":"bihar-news-a-young-man-died-during-treatment-in-begusarai-family-members-created-a-ruckus-in-hospital-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा
Tue, 01 Oct 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:30 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में सरकारी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद उक्त युवक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान परिजनों ने एक नर्स और वहां मौजूद गार्ड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले चार दिन से ठाकुरीचक निवासी प्रियांशु कुमार एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु ठीक-ठाक था। आज अचानक गलत तरीके से इंजेक्शन देने के बाद उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे इमरजेंसी में ले गए। लगातार सभी लोगों से इलाज करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन इसके बावजूद भी सदर अस्पताल में मौजूद नर्स और डॉक्टर ने उसका इलाज नहीं किया, जिस कारण से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रियांशु की मौत से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। जैसे ही सदर अस्पताल में बवाल शुरू हुआ, वैसे ही डॉक्टर-नर्स चैंबर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से प्रियांशु का इलाज किया गया, जिसके कारण से उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी है। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन