{"_id":"679f2d8f1315dfd239050410","slug":"bihar-news-a-tenth-class-student-committed-suicide-by-hanging-himself-at-home-in-begusarai-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लड़की के भेष में रील्स बनाने वाले छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मां की डांट से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लड़की के भेष में रील्स बनाने वाले छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मां की डांट से था नाराज
Sun, 02 Feb 2025 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:02 PM IST
सार
अंकित लड़की के भेष में सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था और उसके काफी फॉलोअर्स थे। मां की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद जमा हुए स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दसवीं क्लास के छात्र ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र सोशल मीडिया पर लड़की के भेष में रील्स बनाया करता था। मरने से पहले छात्र रील्स बनाकर घर वापस आया तो मां ने छात्र को डांट फटकार लगाई। इसी से नाराज होकर छात्र ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
छात्र की आत्महत्या के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि छात्र लड़की के भेष में रील्स बनाकर डालता था। काफी लोग उसके फॉलोअर्स थे। छात्र अंकित कुमार लगातार लड़की के भेष में रील्स बनाकर अपलोड करके अपने गांव में फेमस हुआ था। यह पूरा मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है।
विज्ञापन
मृतक छात्र की पहचान दरियापुर गांव के रहने वाले शंभू पंडित का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र था। उन्होंने बताया है कि अक्सर सोशल मीडिया पर लड़की के भेष में आकर रील्स बनाने का काम करता था। उन्होंने बताया है कि शनिवार की देर शाम भी वह रील्स बनाकर अपने घर वापस आया था। तभी खाने के लिए मां अंकित कुमार को डांट लगाई थी। इसी से नाराज होकर अंकित कुमार अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया है कि गांव का होनहार लड़का था। पढ़ाई में भी काफी तेज करा था।
विज्ञापन
फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नयागांव थाना पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।