{"_id":"669257d307cda1389805014f","slug":"bihar-news-a-high-speed-pickup-vehicle-hit-a-bike-rider-in-jamui-husband-died-wife-injured-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर; पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर; पति की मौत, पत्नी घायल
Sat, 13 Jul 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:03 PM IST
सार
Jamui News: टाउन थाने के अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शनिवार को खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। तभी उनकी नजर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मृतक मंजीत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में खैरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित इंदपे गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों और टाउन थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के टीहिया दिनारी गांव निवासी मनजीत सिंह (54) के रूप में की गई है। जबकि घायल उसकी पत्नी सिंधु देवी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव टीहिया दिनारी से अपने ससुराल बरहट प्रखंड के मलयपुर जा रहे थे। तभी खैरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित इंदपे गांव के पास पंहुचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना बाइक पर सवार मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सिंधु देवी घायल हो गईं। घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक और वाहन को जब्त कर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर टाउन थाने के अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शनिवार को खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। तभी उनकी नजर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पिकअप पर पलंग और अन्य सामान लदा था। चालक पटना का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।