फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: A bully attacked a policeman in a land dispute

Bihar: जमीनी विवाद में दबंग ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, लोहे की रॉड से जमकर पीटा; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jul 2024 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jul 2024 03:03 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर दबंग पड़ोसी ने एक बिहार पुलिस जवान को लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में बिहार पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: A bully attacked a policeman in a land dispute
मारपीट करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला किया गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दबंग पड़ोसी के द्वारा बिहार पुलिस जवान मनीष कुमार के साथ जमकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास वार्ड नंबर 26 की है। घायल बिहार पुलिस जवान की पहचान पन्हास वार्ड नंबर 26 के रहने वाले रामनरेश सिंह का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बिहार पुलिस के जवान मनीष कुमार ने बताया है कि मेरे पड़ोस के रहने वाले दबंग मेरे जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया है कि मेरे जमीन को जबरन रास्ता में शामिल किया जा रहा है। तभी मेरे द्वारा इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर घर में घुसकर सभी लोगों के द्वारा पिटाई की गई है। उन्होंने बताया है तकरीबन 1 महीने से दबंग पड़ोसी के द्वारा तंग किया जा रहा है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि मेरा जितना जमीन हिस्सा है, उतनी ही जमीन को दे दिया जाए। मैं अपने अनुसार जमीन को रास्ते में दे दूंगा। इतना ही बात कही उतने ही में घर में घुसकर दबंग पड़ोसी ने लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मारपीट का भी वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि अभी हम बिहार पुलिस का जवान है और अभी तत्काल मधेपुरा के एसपी आवास पर तैनात है। इसी जमीन को सुलझाने के लिए 5 दिन छुट्टी की लेकर अपने घर बेगूसराय आए हुए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed