फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: 85 feet high Shiva statue will be built near Teldiha temple, Samrat Chaudhary announced

Bihar: तेलडीहा मंदिर के पास बनेगी 85 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा मंदिर के पास भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और एक आधुनिक पार्क का निर्माण होगा।
 

विज्ञापन
Bihar News: 85 feet high Shiva statue will be built near Teldiha temple, Samrat Chaudhary announced
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा मंदिर के पास भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा और आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 29 करोड़ 88 लाख 45 हजार रुपये खर्च होंगे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने जानकारी दी कि यह क्षेत्र कांवरिया परिपथ का महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से न सिर्फ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


परियोजना के तहत भगवान शिव की भव्य प्रतिमा, चहारदीवारी, पार्किंग स्थल, पैदल पुल (ब्रिज) और अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। तेलडीहा मंदिर के पास 15.44 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 528.17 लाख रुपये की अलग से योजना स्वीकृत की गई है, जिसकी प्रक्रिया जिला पदाधिकारी, मुंगेर द्वारा की जा रही है। इस पूरी परियोजना को अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed