फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: 40th Senior National Taekwondo Championship Ankit Kumar won bronze medal

Bihar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुंगेर के अंकित का जलवा, सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीता

Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
सार

अंकित कुमार ने बालक अंडर-54 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया, हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, जहां दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Bihar News: 40th Senior National Taekwondo Championship Ankit Kumar won bronze medal
40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो के विजेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मुंगेर जिला के अंकित कुमार ने कांस्य पदक जीता। तेलंगाना के हैदराबाद शहर में 28 से 31 जनवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार टीम के रूप में मुंगेर से अंकित कुमार का चयन किया गया था। अंकित ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग (बालक) अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंकित ने कहा पैर में चोट की वजह से कांस्य पदक ही जीत पाए अगर पैर में चोट नहीं होती हो गोल्ड मेडल लेकर आते। उन्होंने कहा छह साल से ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण ले आ रहा हूं उम्मीद है कि मैं एक दिन गोल्ड मेडल जीतूंगा।

विज्ञापन


बाइट अंकित कुमार विजेता खिलाड़ी 
अंकित के प्रशिक्षक और मुंगेर ताइक्वांडो संघ के सचिव निखिल कुमार ने बताया कि अंकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना को पराजित करते हुए सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। सेमिफ़ाइनल में उसे दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि  बिहार सरकार की 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना से अब खेल के प्रति युबा जागरूक होकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अंकित के वापस आने पर मुंगेर ताइक्वांडो संघ के सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी और जिला खेल पदाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed