फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: 2 people died and 7 others injured when a balcony collapsed during a program in Sikandra, Jamui

Bihar News: जमुई के सिकंदरा में कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से दो लोग की मौत, सात अन्य घायल

Sun, 22 Sep 2024 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

Jamui News: सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि छज्जा गिरने की इस दुखद घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: 2 people died and 7 others injured when a balcony collapsed during a program in Sikandra, Jamui
शोक जताने पहुंचीं गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थानाक्षेत्र के ऋषिडीह गांव में शनिवार की देर रात एक निजी कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब ऋषिडीह गांव में एक निजी कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग घर के जर्जर छज्जे पर बैठे थे, जबकि अन्य लोग नीचे बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे। अचानक छज्जा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे छज्जे पर बैठे लोग और नीचे बैठे लोगों पर भारी मलबा गिर गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन



 
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगिंदर यादव (55) और जद्दु यादव (52) के रूप में हुई है, जो दोनों ऋषिडीह गांव के निवासी थे। वहीं, घायलों में अशोक यादव, कौशल यादव, सोनू साव, दरमन यादव, ईश्वर यादव, चानो यादव और अधिक यादव शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कुछ का इलाज अलीगंज और जमुई के निजी क्लीनिक में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि छज्जा गिरने की इस दुखद घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 
इधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों के साथ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा घर के छज्जे की जर्जर स्थिति के कारण हुआ। गांव के लोग मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed