फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: 10-Year-Old Boy Drowns While Bathing in Pond in Bihar’s Jamui, Another Rescued

Bihar News: जमुई में नहाने के दौरान बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Oct 2025 05:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

Bihar News: चरका पत्थर थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar news: 10-Year-Old Boy Drowns While Bathing in Pond in Bihar’s Jamui, Another Rescued
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के घुटवे गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हुई। गांव के नव निर्मित पोखर में नहाने गए दो बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

विज्ञापन

मृतक बच्चे की पहचान घुटवे निवासी अगीत ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सूरज अपने दोस्त विक्की और अन्य साथियों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पोखर में नहाने गया था। सभी बच्चे ऊंचाई से तालाब में छलांग लगाकर नहा रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं; 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूरज का पैर तालाब की नरम मिट्टी में फंस गया और वह डूबने लगा। साथ मौजूद विक्की ने सूरज को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में डूबने लगा। तभी तालाब के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत कूदकर विक्की को सुरक्षित बाहर निकाला। सूरज को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सूरज के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

चरका पत्थर थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पोखर में सुरक्षा उपाय और गहराई की जांच नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने अपील की है कि बच्चों को तालाब और नदियों में अकेले न भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed