{"_id":"67af68e53c2563ddc0058352","slug":"bihar-munger-sister-also-died-due-to-shock-of-brother-death-daughter-and-son-in-law-did-not-come-to-funeral-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाई की मौत के सदमे में बहन ने भी दम तोड़ा, पैसा खर्च होने के डर से बेटी-दामाद अंतिम संस्कार में नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाई की मौत के सदमे में बहन ने भी दम तोड़ा, पैसा खर्च होने के डर से बेटी-दामाद अंतिम संस्कार में नहीं आए
Fri, 14 Feb 2025 09:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:31 PM IST
सार
भाई की मौत होने के सदमे में बहन ने भी दम तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने दोनों को एक की चिता पर रखकर अंतिम संस्कार किया। वहीं, भाई (वासुदेव मंडल) को कोई बेटा नहीं था, सिर्फ एक बेटी थी। वह खर्च होने के डर से अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं आई।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में शामपुर थाना इलाके के सठबिग्घी में भाई की मौत की खबर सुन बहन ने भी अपना दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों भाई और बहन की एक साथ अर्थी यात्रा निकाली। साथ ही एक चिता पर सुल्तानगंज घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया। मृतक वासुदेव मंडल को भतीजे ने, जबकि बहन जयमाला देवी को उसके पुत्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन जितेंद्र मंडल ने बताया कि गुरुवार अहलेसुबह वासुदेव मंडल की मौत हो गई। इसके बाद दादा की बहन जयमाला देवी जो इसी गांव में रहती थी, उन्हें देखने के लिए आई और गंगा जल देने के बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक वासुदेव मंडल को कोई पुत्र नहीं था तथा उनकी एकमात्र पुत्री थी, जिसको उन्होंने मरने से पहले ही सारी संपत्ति उसके नाम कर दी थी। लेकिन जब उनकी मौत हुई तो बेटी और दामाद खर्च होने के डर से यहां से भाग गए।
विज्ञापन
दोनों मृतक भाई-बहन का एक साथ शव यात्रा निकाली गई और एक ही साथ अंतिम संस्कार भी किया गया। सभी ग्रामीण मिलकर वासुदेव मंडल का अंतिम संस्कार कार्यक्रम किए।