{"_id":"671a2c84e132e7cc6d0cd9a2","slug":"bihar-munger-fed-up-with-her-in-laws-woman-ate-poison-herself-and-also-fed-it-to-her-son-one-died-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिलाया, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिलाया, इलाज के दौरान एक की मौत
Thu, 24 Oct 2024 04:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:46 PM IST
सार
ससुराल वालों से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे संग जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की दशरथ बारीचक गांव में बुधवार देर शाम एक महिला और बेटे ने जहर खा लिया। उसके बाद परिजनों ने उसे धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मुंगेर सदर अस्तपताल रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई। वहीं, बेटा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह सात बजे पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला सरिता कुमारी की शादी 2004 में छोटी दौलतपुर जमालपुर निवासी मिथलेश मिश्रा के पुत्र राजीव मिश्रा से हुई थी। राजीव मिश्रा राधा कृष्ण संस्कृत विद्यालय जमालपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, महिला को सुसराल वाले शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित व मारपीट करते थे, जिसको लेकर महिला ने फौजदारी और फैमली कोर्ट में मामला अपने पति सहित सुसराल वालों के खिलाफ दायर किया था। दिसंबर 2023 में महिला अपने तीन बच्चे अनुराग, आयुष और आदर्श के साथ अपने मायके बारीचक में रहने लगी थी।
विज्ञापन