फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Munger Fed up with her in-laws woman ate poison herself and also fed it to her son one died

Bihar News: ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिलाया, इलाज के दौरान एक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

ससुराल वालों से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे संग जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Munger Fed up with her in-laws woman ate poison herself and also fed it to her son one died
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की दशरथ बारीचक गांव में बुधवार देर शाम  एक महिला और बेटे ने जहर खा लिया। उसके बाद परिजनों ने उसे धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मुंगेर सदर अस्तपताल रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई। वहीं, बेटा खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह सात बजे पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला सरिता कुमारी की शादी 2004 में छोटी दौलतपुर जमालपुर निवासी मिथलेश मिश्रा के पुत्र राजीव मिश्रा से हुई थी। राजीव मिश्रा राधा कृष्ण संस्कृत विद्यालय जमालपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, महिला को सुसराल वाले शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित व मारपीट करते थे, जिसको लेकर महिला ने फौजदारी और फैमली कोर्ट में मामला अपने पति सहित सुसराल वालों के खिलाफ दायर किया था। दिसंबर 2023 में महिला अपने तीन बच्चे अनुराग, आयुष और आदर्श के साथ अपने मायके बारीचक में रहने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed