Bihar: लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक और पिकअप क्षतिग्रस्त; चालक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
Bihar: हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पिकअप वैन को भी भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित खेरी गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो ट्रक और एक पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमुई की ओर जा रही एक पिकअप वैन जैसे ही खेरी गांव के समीप पहुंची, उसने सड़क पर बने ब्रेकर को देखकर अपनी गति धीमी कर दी। उसी दौरान पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने खड़े एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पिकअप वैन को भी भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पढ़ें: तिरहुत प्रमंडल के दो हजार से अधिक शिक्षक स्कूलों से गायब, DEO को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश
इस दौरान ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खेतों में दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आक्रोश था, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति सीमा निर्धारित करने और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।