फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Tejashwi Yadav Target PM Modi in Begusarai News in hindi

LS Election: बेगूसराय में तेजस्वी यादव बोले- पीएम की गारंटी चाइनीज माल की तरह, इनके झांसे में बिल्कुल मत आइये

Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

LS Election: बेगूसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी चीनी माल वाली गारंटी है, जबतक चुनाव है तब तक की गारंटी है, उसके बाद कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए इनके झांसे में मत आइये।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Tejashwi Yadav Target PM Modi in Begusarai News in hindi
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय लोकसभा से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय के नामांकन के अवसर पर जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेगूसराय के आईटीआई मैदान में आयोजित हुआ। जहां सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। ये लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को ठगने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मुद्दे की बात ना करके परिवारवाद पर बात करते हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरी सरकार बनेगी तो रोजगार की भरमार लगेगी और युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को चाइनीज माल करार दिया है।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह पर भी बरसे
अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा की मोदी जी का गारंटी चीनी माल वाली गारंटी है। जबतक चुनाव है तब तक की गारंटी है, उसके बाद कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए इनके झांसे में नहीं आना है। भाजपा को हमें और आपको मिलकर हराना है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवार अवधेश राय के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील भी की है। वहीं स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बेगूसराय में अभी तक किया क्या है, सिवाय हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed