{"_id":"6620df9344e77753600fe982","slug":"bihar-lok-sabha-election-2024-tejashwi-yadav-target-pm-modi-in-begusarai-news-in-hindi-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election: बेगूसराय में तेजस्वी यादव बोले- पीएम की गारंटी चाइनीज माल की तरह, इनके झांसे में बिल्कुल मत आइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election: बेगूसराय में तेजस्वी यादव बोले- पीएम की गारंटी चाइनीज माल की तरह, इनके झांसे में बिल्कुल मत आइये
Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
सार
LS Election: बेगूसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी चीनी माल वाली गारंटी है, जबतक चुनाव है तब तक की गारंटी है, उसके बाद कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए इनके झांसे में मत आइये।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय लोकसभा से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय के नामांकन के अवसर पर जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेगूसराय के आईटीआई मैदान में आयोजित हुआ। जहां सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। ये लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को ठगने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मुद्दे की बात ना करके परिवारवाद पर बात करते हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरी सरकार बनेगी तो रोजगार की भरमार लगेगी और युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को चाइनीज माल करार दिया है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह पर भी बरसे
अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा की मोदी जी का गारंटी चीनी माल वाली गारंटी है। जबतक चुनाव है तब तक की गारंटी है, उसके बाद कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए इनके झांसे में नहीं आना है। भाजपा को हमें और आपको मिलकर हराना है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवार अवधेश राय के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील भी की है। वहीं स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बेगूसराय में अभी तक किया क्या है, सिवाय हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा।
विज्ञापन