{"_id":"68b5ac76309f604ded0f95b1","slug":"bihar-hurt-by-the-husband-s-love-for-another-woman-the-wife-hanged-herself-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'तुम मुझे पसंद नहीं, जाओ मर जाओ', पति का था अवैध संबंध, आहत होकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'तुम मुझे पसंद नहीं, जाओ मर जाओ', पति का था अवैध संबंध, आहत होकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; मौत
Mon, 01 Sep 2025 07:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:53 PM IST
सार
Bihar: घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के महपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब तक घरवालों को जानकारी हुई तब तक उस महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसकी जानकरी सुसराल पक्ष को दी, लेकिन कोई भी ससुरालजन का सदस्य नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
पढे़ं: एमआईटी में रैगिंग का मामला, आरोपी छात्रों के समर्थन में उतरे साथी; निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
परिजनों ने क्या बताया
परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 4 मई 2025 को लौना निवासी से हुई थी। शादी के कुछ महीने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन जब मृतका को जानकारी हुई की पति का अवैध संबंध सुल्तानगंज की एक महिला के साथ है जो रिश्ते में उसकी मौसी है और उसके चार बच्चे है। इसी मामले को लेकर लगातार मृतका और उसके पति के बीच इस बात को लेकर विरोध होता था। बार-बार पति मृतका से कहता था कि तुम मुझे पसंद नहीं हो, इसलिए तुम मर जाओ। मृतका के परिजनों ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी में पांच लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।