फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Huge discrepancy in the results of first semester of graduation in Munger University

Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश

Tue, 05 Aug 2025 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Aug 2025 05:26 PM IST
सार

Bihar: एबीवीपी लखीसराय के जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने बताया कि कई छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के बावजूद परिणाम में एब्सेंट दिखाया गया है, जो परीक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

विज्ञापन
Bihar: Huge discrepancy in the results of first semester of graduation in Munger University
सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी स्नातक सत्र 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ियों के कारण छात्रों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। विश्वविद्यालय की लापरवाही से आक्रोशित छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की लखीसराय इकाई ने केएसएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

एबीवीपी लखीसराय के जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने बताया कि कई छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के बावजूद परिणाम में एब्सेंट दिखाया गया है, जो परीक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सत्र 2023-27 के बैकलॉग छात्रों को कुछ विषयों में उत्तीर्ण दिखाया गया है, जबकि अन्य विषयों में बिना किसी स्पष्ट कारण के बैक या एब्सेंट अंकित किया गया है। यह लापरवाही न केवल छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, बल्कि उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी संकट खड़ा कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल और तराई क्षेत्र में भारी बारिश से बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, पीपा पुल पर चढ़ा पानी; जानें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष चार सूत्रीय मांगें रखीं। संगठन ने मांग की कि सभी त्रुटिपूर्ण परिणामों को तत्काल सुधारकर पुनः प्रकाशित किया जाए। परीक्षा विभाग में शामिल दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। छात्रों के मानसिक तनाव को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर और समाधान केंद्र की व्यवस्था की जाए। साथ ही, संशोधित परिणाम स्पष्ट सूचना के साथ निर्धारित तिथि पर जारी किया जाए।

अभाविप के जिला सह-संयोजक साहिल प्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाता है, तो संगठन छात्रहित में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र जीवन के भविष्य से किसी भी स्थिति में खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि वह जल्द से जल्द स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक राहत प्रदान करे, ताकि उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed