{"_id":"66af3da862ddea04220534e7","slug":"bihar-health-workers-in-begusarai-surrounded-giriraj-singh-and-protested-put-forward-their-demands-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीएम मोदी के मंत्री गिरिराज को बाइक पर भागना पड़ा; जानिए, बेगूसराय में क्यों करना पड़ा विरोध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीएम मोदी के मंत्री गिरिराज को बाइक पर भागना पड़ा; जानिए, बेगूसराय में क्यों करना पड़ा विरोध का सामना
Sun, 04 Aug 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:07 PM IST
सार
Begusarai News: स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन लोगों ने गिरिराज सिंह को अपना मांग पत्र सौंपने की कोशिश की, वैसे ही गिरिराज सिंह अपनी गाड़ी छोड़कर बाइक से फरार हो गए। वहीं, इसके आधे घंटे बाद पुलिस ने मंत्री का वाहन मुक्त कराया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को झेलना पड़ा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा। जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एएनएम ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरकर जमकर हंगामा किया। वहीं, हंगामा देख केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां से जैसे-तैसे निकल कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिराज सिंह कुंदन सिंह और राजकुमार सिंह के साथ डाक बंगला रोड स्थित उमर बालिका गर्ल्स स्कूल के पास पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान कैंटीन चौक के पास उनके घेराव का प्रयास किया गया। काफिले के नहीं रुकने पर दर्जनों एएनएम पैदल ही गर्ल्स स्कूल पहुंची और उन्होंने कार्यक्रम खत्म होते ही गिरिराज सिंह के वाहन को घेर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही साथ संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और वे अपनी 12 सूत्री मांगों से उन्हें अवगत कराने लगीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले 22 जुलाई से बिहार चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले दर्जनों एएनएम कार्य बहिष्कार पर हैं। उन लोगों की 12 सूत्री मांगों में सबसे प्रमुख समान काम के लिए समान वेतन की मांग है। लेकिन कर्मियों का आरोप है कि जिला प्रशासन और सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि एक ही काम के लिए कुछ कर्मियों को अस्सी हजार से एक लाख तक वेतन दिया जाता है। जबकि उन्हें महज दस से पंद्रह हजार रुपए में सुबह नौ बजे से शाम पांच तक काम करना पड़ता है।
कर्मियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन लोगों ने गिरिराज सिंह को अपना मांग पत्र सौंपने की कोशिश की, वैसे ही गिरिराज सिंह अपनी गाड़ी छोड़कर बाइक से फरार हो गए। वहीं, इसके आधे घंटे बाद पुलिस ने मंत्री का वाहन मुक्त कराया। जबकि आक्रोशित एएनएम ई-रिक्शा से शक्ति वाटिका को रवाना हो गईं।