फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Flood victims in Munger lost their patience, protested by setting fire on roads demanding compensation

Bihar: मुंगेर में टूटा बाढ़ पीड़ितों के सब्र का बांध, मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर आगजनी कर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2024 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 PM IST
सार

Munger News: बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। वह अपने ही क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करवा रहे हैं, जबकि हम लोग बाढ़ के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar: Flood victims in Munger lost their patience, protested by setting fire on roads demanding compensation
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में गंगा के जलस्तर में कमी के बाद अब बाढ़ पीड़ित अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं। कई दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे नगर निगम के वार्ड-41 के निवासियों ने मुंगेर-हेरुदियरा मुख्य पथ चंदन बाग चूआबाग के पास आगजनी और जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद अपने ही लोगों को राहत दे रहे हैं। बाकी बाढ़ पीड़ित जिनके घरों में कई दिनों से बाढ़ का पानी घुसा है, उनकी कोई सुध नहीं ले रहे। न तो पॉलिथीन शीट दी जा रही और न ही सूखा राशन। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांग है कि बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकार द्वारा मुआवजा मिले। अगर मुआवजा नहीं मिलता है तो हम लोग इसी तरह सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, लोगों के सड़क जाम कर प्रदर्शन करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस वजह से आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि हम लोग पिछले चार-पांच दिन से बाढ़ के पानी से परेशान हैं। घर में तीन से चार फुट बाढ़ का पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। वह अपने ही क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करवा रहे हैं, जबकि हम लोगों को बाढ़ के कारण जान माल की काफी क्षति हुई है। हम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इधर, जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed