फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar election result: Deputy CM Samrat Chaudhary in direct contest with RJD's Arun Shah

Bihar Election Result: तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 45820 वोटों से जीते, राजद प्रत्याशी क्या हाल रहा?

Fri, 14 Nov 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तारापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तारापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Nov 2025 06:00 PM IST
सार

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारापुर विधानसभा सीट इस बार हॉट सीटों में से एक है। यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सीधा मुकाबला आरजेडी के अरुण शाह से है। अंतिम राउंड में एनडीए प्रत्याशी ने 45820 वोटों से जीत हासिल की।

विज्ञापन
Bihar election result: Deputy CM Samrat Chaudhary in direct contest with RJD's Arun Shah
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दोनों चरण के चुनाव के नतीजे आज आने हैं। इन्हीं में से एक है तारापुर सीट। यहां एनडीए और महागठबंधन में सीधी टक्कर है। तारापुर जुमई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यह क्षेत्र मुंगेर जिले में है। इसमें असारगंज, तारापुर, टेटिया बाम्बेर और संग्रामपुर ब्लॉक आते हैं। यहां 1951 में हुए पहले चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राय बसूकीनाथ विधायक रहे थे। 2020 में जदयू के डॉ. मेवालाल चौधरी विधायक चुने गए। इससे पिछले चुनाव में 2010 में इनकी पत्नी नीता चौधरी चुनाव जीतीं थी।

विज्ञापन


अंतिम राउंड में एनडीए प्रत्याशी की 45820 वोटों से जीत
तारापुर में 30वें और अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी कुल 122199 वोट पाकर जीत गए। जबकि राजद प्रत्याशी अरुण कुमार 76379 वोटों से पीछे रहे।

25वें राउंड में एनडीए 37466 वोटों से आगे
तारापुर में 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी 103671 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी अरुण कुमार 66205 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन


19वें राउंड में एनडीए 27282 वोटों से आगे
तारापुर में 19वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी 78646 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी अरुण कुमार 51364 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17वें राउंड में एनडीए 22738 वोटों से आगे
तारापुर में 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी 22738 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी अरुण कुमार पीछे चल रहे हैं।

इस सीट पर 19 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें 16 लोगों का पर्चा आयोग द्वारा स्वीकार किया गया। 1 प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट किया गया जबकि 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। कुल मिलाकर इस बार इस सीट 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन, बीजेपी से सम्राट चौधरी, राजद से अरुण शाह और जन सुराज से डॉ. संतोष सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। पहले फेज में 6 नवंबर को इस सीट पर वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed