फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election: BJP workers angry over ticket distribution in Begusarai talk of Giriraj Singh being ignored

Bihar Election: बेगूसराय में टिकट बंटवारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, गिरिराज सिंह की अनदेखी के चर्चे

Tue, 14 Oct 2025 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Oct 2025 07:20 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बेगूसराय में टिकट बंटवारे में गिरिराज सिंह की विशेष भूमिका नहीं दिखी। भाजपा की बखरी सुरक्षित सीट गठबंधन में चली गई, जबकि जदयू की तेघरा सीट भाजपा ने वापस लेकर रजनीश कुमार को दी।

विज्ञापन
Bihar Election: BJP workers angry over ticket distribution in Begusarai talk of Giriraj Singh being ignored
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद बेगूसराय जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। बखरी सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित न होने और तेघरा से स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने से पार्टी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता गौतम सिंह राठौड़ ने बखरी सीट पर सुपड़ा साफ होने की बात लिखी है। वहीं तेघरा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर केशव शांडिल्य ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पूर्व सांसद प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर ने तो पार्टी को कार्यकर्ताओं का कतलगाह तक करार दिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी इस टिकट बंटवारे से नाखुश बताए जा रहे हैं। दरअसल, तेघरा सीट से भाजपा ने पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। यह वही रजनीश कुमार हैं, जिनसे गिरिराज सिंह के लोकसभा चुनाव के समय मतभेद की चर्चा रही थी। अब उन्हें उम्मीदवार बनाने से स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; सीवान समाहरणालय में नामांकन के दौरान विधायक सत्यदेव राम हिरासत में, 'रेल रोको' मामला बनी वजह

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बेगूसराय में टिकट बंटवारे में गिरिराज सिंह की विशेष भूमिका नहीं दिखी। भाजपा की बखरी सुरक्षित सीट गठबंधन में चली गई, जबकि जदयू की तेघरा सीट भाजपा ने वापस लेकर रजनीश कुमार को दी। इन घटनाक्रमों से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष पनप गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बेगूसराय जिले में मतदान होना है। यहां 17 अक्तूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। मंगलवार को एनडीए गठबंधन की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। मटिहानी से जदयू ने राजकुमार सिंह को दोबारा मौका दिया है, जबकि भाजपा ने बेगूसराय सदर से विधायक कुंदन कुमार, बछवारा से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को दोबारा टिकट दिया। तेघरा से रजनीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

2020 में बखरी सुरक्षित सीट पर भाजपा के राम शंकर पासवान को सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सीट गठबंधन में जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। तेघरा और बेगूसराय सदर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही कई भाजपा नेता सोशल मीडिया पर खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed