फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Due to short circuit in Begusarai fire broke out at two places many houses goods kept for wedding burnt

Bihar News: शॉर्ट सर्किट के चलते दो जगहों पर लगी आग, कई घर समेत शादी के लिए रखा गया सामान जला

Thu, 24 Apr 2025 03:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

Short Circuit: अलग-अलग घटनाओं में दो जगह बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। घटना में कई घर जल गए। साथ ही घर में रखे गेहूं समेत शादी का सामान भी जल गया।

विज्ञापन
Bihar Due to short circuit in Begusarai fire broke out at two places many houses goods kept for wedding burnt
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में भीषण गर्मी के साथ आग का तांडव देखने को मिला है। मल्हीपुर और महिष्वारा गांव में अगलगी की घटना में एक साथ जलकर दर्जन भर घर राख हो गए। पहली घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चकिया बिंद टोली में घटी। जहां गुरुवार दोपहर को भीषण आग लग गई। यहां इस हादसे में 11 घर जलकर राख हो गए। आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के महिष्वारा गांव में घटी, जहां एक घर पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया। अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर वालों के द्वारा आग में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। यहां भी अगलगी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने की बात बताई जा रही है। 
विज्ञापन




मल्हीपुर में हाई वोल्टेज से लगी आग
मल्हीपुर के स्थानीय लोगों ने बताया, दोपहर में सभी लोग अपने-अपने काम में लगे थे। तभी हाई वोल्टेज बिजली की तार से चिंगारी गिरकर वाल्मीकि महतो के घर पर गिर गई। इसी चिंगारी से आग भड़क गई। कुछ ही मिनट में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। मौजूद आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग कई घरों तक फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन दमकल की टीम देर से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने मिलकर आग को फैलने से रोका। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 11 घर पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश की आर्थिक राजधानी से जुड़ा सहरसा, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन को किया रवाना

गेहूं और शादी के लिए रखा सामान जला
मल्हीपुर के अशोक महतो का पांच क्विंटल गेहूं और मुकेश महतो का टीवी समेत पूरा घर का सामान जल गया। शंकर महतो के घर में बेटी की शादी के लिए रखा गया सारा सामान, 30 ग्राम सोना और पांच लाख रुपये नकद जल गए। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि महतो, बंटू महतो, दिलीप महतो और विपिन महतो के घरों में 40 क्विंटल गेहूं, दाल, चार लाख रुपये नकद और 40 ग्राम सोना समेत अन्य सामान जल गया। डोमन महतो के घर में 20 क्विंटल गेहूं, 30 ग्राम सोना, पांच लाख रुपये नकद, तीन क्विंटल दाल और सात क्विंटल सरसो समेत पूरा सामान जल गया। रामसखा महतो, सीता देवी और कृष्णनंदन महतो के घरों का भी सारा सामान जलकर राख हो गया। 

यह भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार बिथान से छुक-छुक चली ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed