फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha one-day visit to Lakhisarai

Bihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का लखीसराय दौरा, अपराध पर सख्त रुख; विपक्ष पर बोला तीखा हमला

Sat, 19 Jul 2025 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 03:53 PM IST
सार

Bihar: डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी कीमत पर आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar: Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha one-day visit to Lakhisarai
विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला अतिथि गृह पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने विशेष रूप से विकास योजनाओं की रफ्तार, जनकल्याणकारी कार्यों की गुणवत्ता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा की तीन पहाड़ियां और महमूद शाह का मकबरा बनेंगे आकर्षण का केंद्र, पर्यटन निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष राज्य में अपराध को लेकर जो आरोप लगा रहा है, वह पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और किसी भी कीमत पर आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति, विकास और सुशासन है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लखीसराय में हुई यह समीक्षा बैठक केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक संदेश के रूप में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed