{"_id":"66a359fbb79b3789b907241b","slug":"bihar-criminal-elements-beat-a-woman-to-death-in-begusarai-accused-of-murderous-attacks-in-past-as-well-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में आपराधिक तत्वों ने महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा, पूर्व में भी जानलेवा हमले करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में आपराधिक तत्वों ने महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा, पूर्व में भी जानलेवा हमले करने का आरोप
Fri, 26 Jul 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:40 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर आपराधिक तत्वों ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। महिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर आपराधिक तत्वों ने एक महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इससे मन नहीं भरा तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दे दिया। हालांकि अपराधियों द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र के खरहट गांव की है। पीड़िता की पहचान खरहट निवासी रंजीता देवी के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह लोग बेगूसराय के तिलक नगर में अपने मकान में रहते हैं। गांव में न रहने के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा उनकी जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रही है। महज दो कट्ठा और पांच धुर जमीन के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते दिन आरोपी रणधीर यादव, बिहारी यादव और वेदानंद यादव द्वारा जमीन मापी करने के बहाने रंजीता देवी को बुलाया गया। फिर पूरे दिन मापी के बाद जब शाम हुई तब आरोपियों ने जमीन की मापी को मानने से इनकार कर दिया और रंजीता देवी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि अपराधियों द्वारा पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, महिला की बेरहमी से पिटाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो रंजीता देवी बेहोशी की अवस्था में पड़ी थी। फिर उसे उठाकर साहेबपुरकमाल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल रंजीता देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
इस घटना को लेकर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ साहेबपुरकमाल थाने में लिखित रूप से मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है, जिसे लेकर साहेबपुरकमाल थाने में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।