फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: There was a fierce fight and firing due to a minor dispute

Bihar Crime: मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट व चली गोली, चाचा-भतीजे गंभीर; इलाके में दहशत

Tue, 09 Jul 2024 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jul 2024 02:03 PM IST
सार

Bihar Crime: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में चाचा और भतीजे को गोली लग गई है, जबकि मारपीट में एक व्यक्ति भी घायल हो गया है। वहीं गोली लगने से चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar Crime: There was a fierce fight and firing due to a minor dispute
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूरी घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल की है। घायल व्यक्ति की पहचान ज्ञान टोल के रहने वाले मंटू यादव एवं भतीजा सावन यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल दामाद की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल मंटू यादव ने बताया है कि मामूली विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने मेरे दामाद मिथिलेश यादव के साथ मारपीट की है। इस मारपीट की सूचना हम लोगों को पता चली, तो हम लोगों ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर दबंगों द्वारा हम लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इस मारपीट से मन नहीं भरा तो दबंगों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस अंधाधुंध फायरिंग में चाचा और भतीजे को गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। गोली लगने के बाद चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में दोनों को उसी जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस संबंध में मिथिलेश यादव ने बताया है कि मेरे साथ को भी लाठी एवं लोहे की रॉड से बेहरमी से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed