{"_id":"66ed3d06a8ae4711cf0f0d3b","slug":"bihar-crime-in-begusarai-miscreants-shot-and-injured-a-farmer-two-people-were-shot-in-24-hours-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने किसान को गोली मारकर किया घायल, 24 घंटे में दो लोगों को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने किसान को गोली मारकर किया घायल, 24 घंटे में दो लोगों को मारी गोली
Fri, 20 Sep 2024 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:44 PM IST
सार
Begusarai Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। दरअसल, 24 घंटे में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल किसान अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के लाखों थानाक्षेत्र के भैरवार गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा गोलीबारी करने की घटना सामने आई है। इस हमले में एक किसान को दाएं पैर में गोली मार दी गई। उसके बाद घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान भैरवार गांव वार्ड-8 निवासी रामविलास सिंह के बेटे रणधीर कुमार (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल रणधीर कुमार ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनके परिवार और पड़ोसी गोपाल सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जब वह मात्र 10 वर्ष के थे, तब से ही गोपाल सिंह और उनके सहयोगी इस विवाद को लेकर झगड़े और हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। आज इसी विवाद को लेकर गोपाल सिंह और उनके सहयोगियों ने अचानक रणधीर के घर पर हमला किया और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली रणधीर के दाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी तरह की एक और घटना पिछले गुरुवार को भी हुई थी, जब नगर थानाक्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया था। स्कूटी पर सवार युवक राजू सिंह और उसका दोस्त ओम प्रकाश उस वक्त हमले का शिकार हुए थे, जब वे मंडल कारा में बंद अपने परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। उस घटना में भी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।