{"_id":"66a50eae854be3d5850f241c","slug":"bihar-crime-in-begusarai-husband-beat-his-wife-to-death-for-talking-to-her-friend-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सहेली से बात करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सहेली से बात करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
Sat, 27 Jul 2024 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:44 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला फुलवरिया थाना एरिया का है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है। जहां पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके से आरोपी पति हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के आलापुर गांव की है।
विज्ञापन
मृत महिला की पहचान आलापुर गांव के रहने वाले मनीष कुमार की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में स्थानीय महिला का कहना है कि खुशबू देवी की एक लड़की से काफी दोस्ती थी, जिसका विरोध खुशबू के पति के द्वारा किया जाता था। उन्होंने बताया कि खुशबू के पति मनीष कुमार लगातार अपने पत्नी को उसे लड़की से बातचीत करने से मन करता था। लेकिन इसके बावजूद भी खुशबू देवी उसे लड़की से बातचीत करना नहीं बंद किया। इसी से नाराज होकर पति लगातार उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर पति ने उसे बहरी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में वहां के स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया है कि जैसे ही मौत की सूचना उसके पति को लगी, वैसे ही पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मृतका खुशबू देवी की सहेली ने बताया है कि हमसे बातचीत दोस्ती के नाते खुश्बू बात करती थी। उन्होंने बताया है कि जब खुशबू के पति के द्वारा बातचीत करने से मना किया गया तो हम लोग के बीच कोई बात नहीं होता था। लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। यह कहीं न कहीं नइंसाफी है। फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।