{"_id":"6670230fbea5e4aeaa0fa2c2","slug":"bihar-crime-cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-lock-of-a-house-in-begusarai-victim-accuses-a-neighbour-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में घर का ताला तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी, पीड़ित ने पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में घर का ताला तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी, पीड़ित ने पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप
Mon, 17 Jun 2024 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:20 PM IST
सार
Begusarai Crime: पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से हजारों रुपये की नकदी और सोने के भारी जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी के कारण हम काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
घर में चोरी होने के बाद चिंतित पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में चोर लगातार आतंक मचाए हुए हैं। अब यहां चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर में रखा सारा सामान और सोने के जेवरात चोरी करके मौके से फरार हो गए। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नया नगर आधारपुर गांव की हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देर रात चोरों ने घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों ने पास के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद आवेदन देने की सूचना देकर पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से 40 हजार रुपये की नकदी और सोने के पांच भारी जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी के कारण पीड़ित काफी परेशान हैं। घर के लोग खेती-बाड़ी और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन