फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: A crazy lover blood boiled when she refused to marry him he stabbed his minor cousin with knives

Bihar Crime: शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक का खून खौला, नाबालिग ममेरी बहन को चाकूओं से गोदा; मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 09:32 PM IST
सार

Bihar Crime: पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक साल से किशोरी पर शादी का दबाव बना रहा था। पहले भी उसने हमला किया था, लेकिन परिजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया था। कुछ महीने पहले ही पीड़िता को कोलकाता से वापस लाया गया था।

विज्ञापन
Bihar Crime: A crazy lover blood boiled when she refused to marry him he stabbed his minor cousin with knives
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपनी ममेरी बहन को शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार को शेखुपुरसराय बाजार इलाके में हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने गली में अकेली खड़ी नाबालिग से शादी की बात की। लड़की के मना करने पर उसने अचानक उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। राहगीरों ने घायल अवस्था में किशोरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद सरफराज (20 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में सभी सीटों पर 10 अक्तूबर से होगा नामांकन शुरू, क्या-क्या रहेगी तैयारी; जानें

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक साल से किशोरी पर शादी का दबाव बना रहा था। पहले भी उसने हमला किया था, लेकिन परिजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया था। कुछ महीने पहले ही पीड़िता को कोलकाता से वापस लाया गया था।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed