फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Body of missing son of BJP worker Kaushal Kumar found in Begusarai, accused of murder after kidnapping

Bihar Crime: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता के गुमशुदा बेटे का मिला शव, अपहरण के बाद हत्या का लगाया आरोप

Fri, 26 Apr 2024 11:57 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

Begusarai Crime: सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा है कि जिस तरह से भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे की हत्या की गई है, वह शर्मनाक है। इसको लेकर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar: Body of missing son of BJP worker Kaushal Kumar found in Begusarai, accused of murder after kidnapping
मृतक अंगद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी के सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य सह सेवानिवृत्ति सैनिक कौशल कुमार के बेटे अंगद कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र से संबंधित है। मृतक अंगद कुमार साम्हों थाना क्षेत्र के साम्हो का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंगद कुमार 25 अप्रैल की शाम से लापता थे। इसे लेकर अंगद कुमार के पिता कौशल कुमार द्वारा बेगूसराय एसपी सहित जिला प्रशासन को आवेदन देकर घटना से अवगत कराया गया था, जिसमें अपने बेटे की गुमशुदगी की बात बताई गई थी। लेकिन शुक्रवार यानी आज सुबह अंगद कुमार का शव चकोर घाट से बरामद होने के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अपराधियों द्वारा पहले अंगद कुमार का अपहरण किया गया। फिर उसकी हत्या कर उसके शव को गंगा में फेंक दिया गया। उक्त मामले को लेकर एक तरफ जहां परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने भी जिला प्रशासन से चुनावी सरगर्मी के बीच भी विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की है। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि जिस तरह से भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे की हत्या की गई है, वह शर्मनाक है। इसको लेकर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed