{"_id":"681dea4e5d2d08858b0ba773","slug":"bihar-begusarai-pawan-pandit-martyred-while-serving-country-was-posted-in-jabalpur-army-camp-madhya-pradesh-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय के लाल पवन पंडित देश सेवा के दौरान शहीद, मध्यप्रदेश के जबलपुर आर्मी कैंप में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय के लाल पवन पंडित देश सेवा के दौरान शहीद, मध्यप्रदेश के जबलपुर आर्मी कैंप में थे तैनात
Fri, 09 May 2025 05:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 05:13 PM IST
सार
Pawan Pandit: बिहार में बेगूसराय जिले के लाल पवन पंडित देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। वे मध्यप्रदेश के जबलपुर आर्मी कैंप में तैनात थे।
विज्ञापन
पवन पंडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय निवासी आर्मी जवान की मौत होने से इलाके में सन्नाटा पसर गया। वह फिलहाल मध्यप्रदेश के जबलपुर आर्मी कैंप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात एकाएक सिर दर्द हुआ। इसके बाद इलाज के क्रम में मृत्यु की बात सामने आई।
विज्ञापन
बता दें कि शहीद आर्मी जवान जिले के नावकोठी प्रखंड के छतौना निवासी पवन कुमार पंडित थे। वह साल 2005 से ही राष्ट्र की सेवा के लिए सेना में कार्यरत थे। बेगूसराय जिले के लिए एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी क्षति है। जब देश की सेवा करने वाले जवान शहीद हुए हैं। इससे पहले कश्मीर में हुए बस हादसे में बरौनी प्रखण्ड के अमरपुर निवासी सेना के एक जवान शहीद हो गए थे। अब एक और लाल के दुनिया छोड़ जाने के बाद से जिले के लोगों में गम का माहौल है। छतौना में शहीद के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। माता सहित अन्य परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर छाई हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से डीजे पिकअप चालक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
12 को आने वाले थे घर
इस घटना के बाद से छतौना गांव सहित क्षेत्र और जिले में गम छाया हुआ है। एक तरफ जहां पाक के साथ भारत की तनातनी चल रही है। वहीं, एक आर्मी जवान की मौत की बात सुनकर हर कोई परेशान हो उठा। शहीद की मां ने मीडिया को बताया कि 12 मई को वह घर आने वाले थे। पिछले आठ दिनों से उनकी मां से फोन पर बातचीत हो रही थी। आने को लेकर मां भी कई बार कह रही थी, जल्दी ही पूरे परिवार के साथ घर आ जाओ। इस पर जवान ने कहा था, बच्चे के स्कूल में छुट्टी होते ही जल्दी आता हूं। मां बार-बार बेटे को याद कर दहाड़ मारकर रो रही है।
यह भी पढ़ें: नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोप पत्र दाखिल, NIA की कार्रवाई