फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Accident: Young man riding a bike dies after being hit by a speeding truck

Bihar Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Sat, 19 Jul 2025 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Young man riding a bike dies after being hit by a speeding truck
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान सिंगारपुर निवासी बच्चू यादव के 22 वर्षीय पुत्र रवि शंकर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रवि शंकर शुक्रवार की शाम अपने घर से बाजार जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: संदिग्ध हालात में डेयरी वैन चालक की लाश बरामद, पत्नी पर हत्या का आरोप; ये चर्चा बनी वजह

बताया जा रहा है कि रवि शंकर की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। शोक संतप्त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed