फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A youth was brutally beaten up after a dispute between students in a coaching centre in Jamui

Bihar: जमुई में कोचिंग में छात्रों के विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 27 Sep 2024 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

Jamui News: चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि उन्हें कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: A youth was brutally beaten up after a dispute between students in a coaching centre in Jamui
परिजनों के साथ घायल छात्र सतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के चंद्रदीप थानाक्षेत्र के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान छात्रों के बीच हुए विवाद ने एक गंभीर रूप ले लिया। कोचिंग खत्म होने के बाद जब छात्र संस्थान से बाहर निकले तो एक छात्र पर दूसरे छात्र और उसके साथियों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित छात्र बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गोकुलचक निवासी रामाशीष पासवान के बेटे सतीश कुमार रोज की तरह अलीगंज बाजार स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने गया था। उसी कोचिंग में सोनखार गांव के आठ से 10 लड़के भी पढ़ते हैं। कक्षा में किसी बात को लेकर सतीश और सोनखार गांव के छात्रों के बीच विवाद हो गया था। कक्षा खत्म होने के बाद सोनखार के बॉबी (पिता सुधीर सिंह), सन्नी कुमार (पिता सुधीर सिंह), राम यादव (पिता किशोरी यादव) और उनके साथियों ने सतीश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
पीड़ित सतीश ने बताया कि हमलावरों ने बांस की फट्टी से उसकी पिटाई की, जिसके निशान उसकी पीठ पर साफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा हमलावरों में से एक ने देसी कट्टा के बट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे सतीश के सिर से खून बहने लगा। इस तरह सतीश को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना को लेकर गोकुलचक के कुछ लोगों ने बताया कि गोकुलचक और सोनखार गांव के बीच पहले से ही कई बार विवाद हो चुके हैं। इस घटना को उसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया है। पीड़ित छात्र किसी तरह से घर पहुंचा और परिवारवालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर चंद्रदीप थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 
चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि उन्हें कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल छात्र की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed