फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A huge crowd of devotees gathered at Ashokdham temple

Bihar: अशोकधाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को जुटे हजारों कांवरिया

Mon, 28 Jul 2025 02:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 02:21 PM IST
सार

Bihar: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: A huge crowd of devotees gathered at Ashokdham temple
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लखीसराय जिले स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ को जलाभिषेक अर्पित करने की परंपरा को निभाने के लिए हजारों की संख्या में कांवरिया अहले सुबह से ही मंदिर परिसर पहुंचने लगे।

विज्ञापन

जैसे ही भोर में मंदिर के पट खुले, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा मंदिर परिसर "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया। सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से जल चढ़ाने पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

विज्ञापन

अशोकधाम मंदिर परिसर कांवरियों की भीड़ से पट गया। केसरिया वस्त्रधारी महिला, पुरुष व बच्चे बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ जल चढ़ाने पहुंचे। पूरा क्षेत्र किसी भव्य धार्मिक मेले जैसा प्रतीत हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, गंगा की उपधारा में डूबीं दो सगी बहनें; गांव में पसरा मातम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, पेयजल और प्राथमिक उपचार की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने आवागमन के मार्गों को सुव्यवस्थित किया है और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है, ताकि किसी को असुविधा न हो।सावन की सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में उमड़ी आस्था की यह भीड़ यह स्पष्ट करती है कि श्रद्धा और परंपरा आज भी समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed