फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A class 10 student was beaten up by teachers for making a video in school

Bihar: विद्यालय में वीडियो बनाने पर दसवीं कक्षा के छात्र को शिक्षकों ने जमकर पीटा, छात्र अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Oct 2024 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

Bihar News: एक विद्यार्थी के साथ विद्यालय के तीन शिक्षकों के द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला जमुई के झाझा प्रखंड अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित प्लस टू महात्मा गांधी उच्च विद्यालय से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar: A class 10 student was beaten up by teachers for making a video in school
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के झाझा प्रखंड में एक छात्र के साथ स्कूल के शिक्षकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट किए जाने से घायल छात्र को अन्य सहयोगी छात्र के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा घायल छात्र का इलाज किया जा रहा है। घायल छात्र की पहचान दसवीं कक्षा के छात्र मो. आसीफ अंसारी के रूप में हुई है, जो बैजलपुरा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों पर इस लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आसिफ ने वीडियो बनाया तो प्रिसिंपल का पहला कर्तव्य था कि वे अभिभावकों को इसकी सूचना देते, लेकिन ऐसा न करके उसके के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में प्रिसिंपल एवं एक अन्य शिक्षक छात्र की स्थिति देखने के लिए पहुंचे। जिसके बाद छात्र के मां और भाई सहित अन्य परिजन प्रिसिंपल पर भड़क गए। इधर छात्र के परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। घायल छात्र आसिफ ने बताया कि मेरे विद्यालय में मासिक परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। तभी संजीव सर आए और मेरा बाल पकड़कर मारपीट करने लगे और फिर नीचे सीढ़ी पर धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विद्यालय के अन्य एक छात्र मो. अरबाज ने बताया कि दो दिन पहले लंच के समय में आसिफ अंसारी ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर लगाया था, जिसको आज विद्यालय के शिक्षक ने देखा। जिसके बाद मैंने कक्षा से देखा तो शिक्षक संजीव कुमार आसिफ अंसारी को पकड़कर लेकर जा रहे थे और कुछ देर के बाद शिक्षक ने मुझे आकर बोला कि अपने साथी को घर लेकर जाओ और शिक्षक ग्लूकोज लाने के लिए चला गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed